मधेपुरा से रवाना हुए सैंकड़ों कांवरिये: ढाई क्विंटल के कांवर को लेकर पहुंचेंगे सिंहेश्वर

|मुरारी कुमार सिंह|23 फरवरी 2014|
महाशिवरात्रि के अवसर पर सिंहेश्वर में बाबा भोले पर जल चढाने आज जिले के नमो नगर, सुखासन (चकला) से सैंकड़ों कांवरिये अगुवानी घाट के लिए रवाना हुए. ये सभी कांवरिये 24 फरवरी को अगुवानी घर से जल भर कर चलेंगे और 28 फरवरी की सुबह सिंहेश्वर पहुंचकर जल चढाएंगे.
      इस मौके पर कांवरियों के साथ 55 फीट और ढाई क्विंटल का ‘नमो कांवर’ इनके साथ होगा जिसे दो सौ कांवरिये उठाकर नाच-गाने के साथ अगुवानी से सिंहेश्वर लेकर आयेंगे.
      कांवरियों के जत्थे को रवाना करते हुए भाजपा के मधेपुरा जिला के महामंत्री सह प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि कांवरियों का यह दल सिंहेश्वर में जल चढ़ाने के समय बाबा भोले से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की प्रार्थना करेगा.
मधेपुरा से रवाना हुए सैंकड़ों कांवरिये: ढाई क्विंटल के कांवर को लेकर पहुंचेंगे सिंहेश्वर मधेपुरा से रवाना हुए सैंकड़ों कांवरिये: ढाई क्विंटल के कांवर को लेकर पहुंचेंगे सिंहेश्वर Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 23, 2014 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.