मधेपुरा में शहरी क्षेत्र के सभी 74 स्कूलों में शुक्रवार से पहुंचेगा पका पकाया भोजन

मधेपुरा जिले में मध्यान्ह भोजन को स्कूलों में नही पकाया जाएगा। अब भोजन बनाकर स्कूलों में भेजा  जाएगा ।

मध्यान्ह भोजन योजना को अब नया स्वरूप दिया जा रहा है।अब प्रधानाध्यापक और शिक्षक मध्यान्ह भोजन बनाने में उलझे नही रहेंगे।उन्हें समय पर पका पकाया भोजन वितरण हेतु मिल जाएगा।इस भोजन को छात्रों के बीच वितरित करने का जिम्मा स्कूल के रसोइए को दिया गया है।

 मध्यान्ह भोजन योजना के  तहत सरकारी विदयालयों में भोजन पहुचाने का जिम्मा काफी जांच पड़ताल के बाद दिल्ली की एक कंपनी को सौपी गई है।इस कंपनी ने बी एन एम भी कालेज से पश्चिम एक विशाल किचन का निर्माण किया है।यही से अब  भोजन बना कर कंटेनर में भरकर शहरी क्षेत्र के 74 मध्य और प्राथमिक विद्यालयों में दिन के एक बजे तक पहुंचा दिया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए मध्यान्ह भोजन योजना  पदाधिकारी के एन सादा ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिले के सिर्फ शहरी क्षेत्र के 74 विद्यालयों में 14 फरवरी से यह भोजन पहुंचाया जाएगा।अगर समस्या नही हुई तो फिर जिले के सभी विद्यालयों में इसे लागू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पूर्व के समान ही भोजन का मेनू है।
इस व्यवस्था की सफलता के बाद इसे वृहत रूप देकर जिले के सभी स्कूलों में पका पकाया भोजन ही भेजा जाएगा।
मधेपुरा में शहरी क्षेत्र के सभी 74 स्कूलों में शुक्रवार से पहुंचेगा पका पकाया भोजन मधेपुरा में शहरी क्षेत्र के सभी 74 स्कूलों में शुक्रवार से पहुंचेगा पका पकाया भोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 13, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.