समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का हुआ शुभारंभ

समाहरणालय परिसर, मधेपुरा में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को आयोजित पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, मधेपुरा अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) के द्वारा फीता काटकर किया गया। यह मोबाइल शिविर दिनांक 28 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन अपनी सेवाएं प्रदान करेगा।

इस शिविर के माध्यम से पासपोर्ट से संबंधित आवेदनों की दस्तावेज़ जांच एवं सत्यापन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। शिविर के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में आवेदकों ने पासपोर्ट हेतु आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया। आवेदक पासपोर्ट सेवा कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग कर शिविर में पहुंच रहे हैं।

शिविर में कार्यरत कर्मियों द्वारा आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। आवेदकों को निर्धारित दस्तावेजों के अतिरिक्त विभाग द्वारा निर्गत ए/जी अथवा एच प्रमाण-पत्र भी जमा करना अनिवार्य बताया गया।

पासपोर्ट कार्यालय के प्रतिनिधि ने बताया कि आवेदकों की बढ़ती संख्या एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मोबाइल शिविरों के आयोजन पर विचार किया जाएगा, जिससे आमजन को पासपोर्ट सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का हुआ शुभारंभ समाहरणालय परिसर में तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा मोबाइल शिविर का हुआ शुभारंभ Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.