इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कर रही है. सड़क एवं पुल पुलियों का जाल बिछा रही है, जिससे लोगों को आवागमन की समस्या नहीं हो.
कहा कि नीतीश सरकार जनभावना पर खडा़ उतर रही है. इसी कड़ी में मधेपुरा जिला एवं खगड़िया सीमा को जोड़ने के तहत इस पीपा पुल का निर्माण कपसिया से खगड़िया के बीरवास के बीच किया गया है. उन्होंने कहा कि इस पर स्थाई पुल के निर्माण के लिए वे प्रयासरत है. इस पुल के बन जाने से लगभग एक लाख लोगों के आवागमन की समस्या का समाधान होगा एवं इस क्षेत्र का विकास होगा. इस पुल से एन एच 31 की दूरी 4 किलोमीटर रह जायेगी.
वहीं परवता विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि उनके एवं इस क्षेत्र के लोगों के द्वारा इस जगह पुल का निर्माण के लिए दो दशक से मांग की जा रही थी. इसके लिए उनके नेतृत्व में आमरण अनशन भी किया गया था. इसी का परिणाम आज इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह पीपा पुल मील का पत्थर साबित होगा.
समारोह की अध्यक्षता नीरज यादव ने किया. इस दौरान जद यु प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मनोज यादव, चन्द्र शेखर चौधरी, राजेश्वर राय, बिरेन्द्र सिंह, शिवशंकर सिंह, रामानंद सिंह अमरेंद्र चंद्रवंशी, अरुण भगत, अजीत यादव सहित हजारों लोग उपस्थित थे.
(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 28, 2026
Rating:

No comments: