सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

मुरलीगंज थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान अवैध हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में दो युवक हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही मुरलीगंज थाना के पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष अजित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो की गुप्त रूप से शिनाख्त कराई। सत्यापन के बाद वीडियो तमोट परसा गांव के काली स्थान के पास का बताया गया। वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान मोहन कुमार (वार्ड 13) और उत्कर्ष कुमार (वार्ड 4), निवासी तमोट परसा, थाना मुरलीगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं और अवैध हथियार व नशे के कारोबार में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में पेन ड्राइव में संलग्न किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई.



सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, FIR दर्ज सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, FIR दर्ज Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 30, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.