जनता दरबार के नाम पर अधिकारी करते हैं खानापूर्ति

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को सी ओ  के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाना है लेकिन अधिकारियों के द्वारा जनता दरबार के नाम पर खानापूर्ति ही की जाती है

जबकि अंचल क्षेत्र में कहीं ना कहीं हर रोज विवाद होते रहता है. विवाद होने के बाद पुलिस के साथ सी ओ को भी जाना पड़ता है इसलिए डीएम के द्वारा निर्णय लिया गया कि हर शनिवार को थाना में थाना अध्यक्ष तथा सी ओ के द्वारा जनता दरबार लगाया जाए ताकि मामलों का निष्पादन किया जा सके । मगर यहां एक भी पदाधिकारी नहीं पहुंचे। थाना में थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत व निन्म वर्गीय लिपिक मो  जफर इस्लाम के अलावे किसी के नहीं पहुंचने पर पीड़ित अखिल यादव  किशोर मंडल  राधे यादव आदि लोगों ने  नाराजगी व्यक्त करते हुए इसपर प्रश्नचिह्न लगाया। 

उन्होंने कहा कि जनता दरबार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। अधिकारी यहां की भोली जनता को दरबार के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं। अधिकारियों के गुपचुप तरीके से किए जा रहे जनता दरबार को महज कागजों तक सीमित रखने का षड्यंत्र बताया. इसके बावजूद शिकायत करने पर प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. ऐसे आयोजन में आम जनता अपनी समस्या को लेकर आती है। मगर लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नही उठा पाते हैं। क्योंकि विभाग के पदाधिकारी जनता दरबार में मौजूद होते हैं जिस कारण विभाग वार समीक्षा नहीं हो पाई । 

वहीं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि अंचलाधिकारी के नहीं रहने के कारण कई आवेदन कितने दिनों से जस का तस रखा हुआ है ।

जनता दरबार के नाम पर अधिकारी करते हैं खानापूर्ति जनता दरबार के नाम पर अधिकारी करते हैं खानापूर्ति Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 25, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.