विवाहिता की धारदार हथियार से काट कर निर्मम हत्या, पति पर आरोप

मधेपुरा जिला अंतर्गत मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा वार्ड नंबर 10 में सोमवार रात एक विवाहिता की उसके पति द्वारा धारदार हथियार से काट काट कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना जब स्थानीय लोगों द्वारा देने पर जब मायके वाले बेटी के घर पहुंचे तो सभी लोग शव को छोड़ फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को बरामद कर लाश को मुख्य मार्ग एनएच 107 पर रख कर सड़क जाम कर दिया। सुबह के 7:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक एनएच 107 जाम रहा.

 घटना के संबंध में बताया जाता है कि धबौली निवासी मुन्ना साह की बेटी खुशबू कुमारी की शादी जोरगामा वार्ड 10 निवासी भूपेंद्र साह के बेटे दीपक कुमार के साथ हुई थी। दीपक मीरगंज चौक पर मिठाई आदि का दुकान करता था। दोनो के 4 बच्चे भी हैं जिसमें दो बेटा और दो बेटी है। आज सुबह मृत विवाहिता के परिजनों को किसी ने फोन पर हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद मायके वाले जब मीरगंज पहुंचे तो ससुराल वाले घर के पीछे ही गड्ढा खोद कर शव को दफनाने के फिराक में थे। इनलोगों के पहुंचने पर सभी लोग फरार हो गए। परिजनों ने शव को उठा कर मुख्य सड़क एनएच 107 पर लाया और उसे जाम कर दिया। मृत महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान देखे जा रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से कई वार कर उसकी निर्माम हत्या की गई है।

मृतक के परिजनों की माने तो 2012 -13 में खुशबू की शादी काफी धूमधाम से दीपक के साथ की गई थी। परिवार वालों ने दहेज में काफी कुछ दिया भी लेकिन दीपक और उसके परिवार वालों का डिमांड बढ़ता ही रहा। इसके लिए उसके साथ मारपीट भी की जाती रही। लेकिन खुशबू  हर दर्द को बर्दास्त करती रही आज उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

विवाहिता की धारदार हथियार से काट कर निर्मम हत्या, पति पर आरोप विवाहिता की धारदार हथियार से काट कर निर्मम हत्या, पति पर आरोप  Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 27, 2023 Rating: 5

1 comment:

  1. Ye ji larka hi Kari se Kari saja milna chiya

    ReplyDelete

Powered by Blogger.