लिटिल बर्ड्स स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई

मधेपुरा, डाक बंगला रोड, स्थित लिटिल बर्ड्स स्कूल परिसर में दिनांक 27 जनवरी 2026, मंगलवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए एक भावपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत विद्यार्थियों के साथ केक काटकर की गई। 

इसके पश्चात विद्यालय की ओर से छात्रों को उपहार एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और यादगार हिस्सा रहा है, जहाँ उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और आत्मविश्वास प्राप्त हुआ। 

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने समारोह को और भी रोचक बना दिया। 

समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी बरनवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

लिटिल बर्ड्स स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई लिटिल बर्ड्स स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.