मधेपुरा: चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर बिहारीगंज में निकली गई आकर्षक पद यात्रा

चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के मौके पर मधेपुरा जिला मुख्यालय में जहाँ कार्यक्रमों की भरमार है, वहीँ जिले के बिहारीगंज के प्रखंड कार्यालय परिसर से पद यात्रा एक अत्यंत ही आकर्षक पद यात्रा निकाली गई  ।
        
           यात्रा प्रखंड कार्यालय से चलकर शास्त्री चौक से गुजरते हुए जवाहर चौक व गांधी चौक होकर कस्तूरबा विद्यालय के प्रांगण पहुंचा। उक्त परिसर में गांधी जी की प्रतिमा पर सबों ने पुष्पांजलि अर्पित किया और गांधी के गले में माला पहनाया।
    मौके पर अपने संबोधन में प्रखंड प्रमुख राकेश सिंह ने कहा कि हम सबो को गांधी जी के बताए हुए मार्ग सत्य और अहिंसा को अपने अपने जीवन में अपनाना चाहिए ताकि मानव का कल्याण हो सके. अंचलाधिकारी नवीन शर्मा ने कहा कि आज के इस मौके पर हमें चंपारण सत्याग्रह के साथ साथ बिहार में शराब बंदी को भी याद करना चाहिए, ताकि मानव जन का कल्याण हो सके। वहीँ थानाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद ने कहा हमें गांधी जी के तीन बंदर वाला उपदेश हमेशा याद रखना चाहिए ताकि समाज में फैली कटुता दूर हो सके।
     मौके पर बीडीओ अरविंद कुमार, उप प्रमुख कृष्ण यादव, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साह, रूपक कुमार सिंह, रोशन कुमार, ओमप्रकाश कुशयैत, दिनेश चौधरी, सावन कुमार के अलावे पुष्पा मिश्रा, अलका कुमारी शिवराज राणा,अखिलेश कुमार, अताउल्ला, संतोष चौधरी समेत बिहारीगंज के पुलिस बल शामिल थे।
      पदयात्रा में कुस्थन पंचायत के श्रवण ऋषिदेव टोला सेवक गांधी जी का रूप धारण किये हुए थे और इस दौरान महिलाएं उन्हें दूर से हाथ जोड़कर प्रणाम भी करती थी।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
मधेपुरा: चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर बिहारीगंज में निकली गई आकर्षक पद यात्रा मधेपुरा: चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर बिहारीगंज में निकली गई आकर्षक पद यात्रा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 17, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.