नारी बचाओ पदयात्रा पर निकले जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय संरक्षक सह सासंद पप्पू यादव ने आज दरभंगा जिले के जिवछ घाट में कहा कि मुजफ्फरपुर और पटना शेल्टर होम मामले में सत्ता और विपक्ष पल्ला झाड़ने में लगी है। कहा कि यही वजह है कि वे मौन हैं। क्या एक दिन दिल्ली में धरना देने से मुजफ्फरपुर की बेटियों को इंसाफ मिल जायेगा? उन्होंने कहा कि मुझे तो आश्चर्य होता है कि बिहार की महिलाओं की अस्मत सत्ता में बैठे नेता, पदाधिकारी और सफेदपोश लूट रहे हैं और यहां की जनता मूकदर्शक बनी हुई है। जबकि उड़ीसा में एक बेटी पर सरकार बदल गई। एक निर्भया दामिनी पर देश और दिल्ली की सरकार बदल गई। मगर बिहार में शेल्टर होम में 65 फीसदी महिलाएं यौन शोषण की शिकार हुई, और बिहार की जनता खामोश है।
उन्होंने कहा कि नेता, माफिया, पदाधिकारी और सफेदपोशों ने शेल्टर होम को कमाई का जरिया बना लिया है, इसलिए वे सभी इस मामले को रफादफा करने में लगे हैं। सत्ता और विपक्ष को प्रदेश की महिलाओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। खास कर शेल्टर होम में रहनी वाली लड़कियों – महिलाओं से, क्योंकि ये इनकी वोट बैंक नहीं है। सांसद ने जांच के दौरान सीबीआई के एसपी के तबादले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुजफ्फरपुर मामले की जांच हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही थी, तो फिर बिना अनुमति के एसपी को क्यों बदला गया ? इस मामले में आरोपित मंत्रियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ? समाज कल्याण विभाग की तत्कालीन मंत्री के पति की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई अभी तक?
उन्होंने कहा कि शेल्टर होम में लड़कियों से हुए दुष्कर्म के मुद्दे पर सत्ता और प्रतिपक्ष दोनों चुप हैं। उनकी चुप्पी बताती है कि महिलाओं की रक्षा से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। दोनों पक्ष के लोग ब्रजेश ठाकुर, मनीषा दयाल, मधु, एमएस राजू और सुनील कुमार को बचाने में लगे हैं। शेल्टर होम से गायब लड़कियां कहां हैं और गवाह कहां हैं? इन सवालों को दरकिनार कर सभी दल 2019 के चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं। बता दें कि जन अधिकार पार्टी (लो) की नारी बचाओ पदयात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है। यह यात्रा आज दरभंगा के जीवछ घाट रवाना हुई, जहां जगह – जगह पर लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा कल भी जारी रहेगी।
(विज्ञप्ति)
शेल्टर होम मामले में पल्ला झाड़ने में लगी है सत्ता और विपक्ष: पप्पू यादव
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 08, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 08, 2018
Rating:

No comments: