आज दिनांक 17 फरवरी 2026 से सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा शुरू हुई. मधेपुरा जिला में कुल चार केंद्र बनाए गए हैं जिनमें पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सुखासन, मधेपुरा, होली क्रॉस स्कूल एनएच 107 चकला चौक, मधेपुरा, डिग्रसिया इंटरनेशनल स्कूल, मधेपुरा एवं किरण पब्लिक स्कूल पीपरपत्ता, मधेपुरा शामिल हैं.
विभिन्न विद्यालयों में कुल 1374 छात्राएं पंजीकृत थे जिनमें 1354 छात्र उपस्थित थे एवं 20 छात्र अनुपस्थित रहे सभी परीक्षा के दोनों पर बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों का पालन किया गया एवं कड़ी सुरक्षा जांच प्रक्रिया के पश्चात छात्रों को केंद्र में प्रवेश दिया गया, सभी नियमित छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल आईडी अनिवार्य किया गया था, वहीं स्वतंत्र छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था. सभी परीक्षा कक्षा में सीसीटीवी द्वारा निगरानी की जा रही थी.
परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त तथा शांतिपूर्ण रहा. डॉक्टर बन्दना कुमारी, डिप्टी कोऑर्डिनेटर (सीबीएसई) मधेपुरा में परीक्षा के सफल संचालन शांतिपूर्ण परीक्षा पर संतोष व्यक्त किया.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 17, 2026
Rating:

No comments: