समीक्षा के कम में जिलाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मधेपुरा जिलान्तर्गत को विगत तीन माह के Low Performing HSC मे कार्यरत ए०एन०एम० से स्पष्टीकरण पृच्छा करते हुए प्रपत्र क गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा सिविल सर्जन, मधेपुरा को C-Section की समीक्षा के कम में सदर अस्पताल, मधेपुरा में विगत दो माह से C-Section ऑपरेशन नहीं करने वाले चिकित्सक से स्पष्टीकरण पृच्छा करते हुए प्रपत्र क गठित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा Full Immunization से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ग्वालपाड़ा को अकार्यरत आशा की सूची भेजने तथा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा जिलान्तर्गत को आशाओं के माध्यम से सभी टीकाकरण सत्र का सर्वे एवं ड्यूलिस्ट अगतन करवाने हेतु निदेशित किया गया। जिलाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मधेपुरा जिलान्तर्गत को आशा के माध्यम से MDR का प्रतिवेदन प्राप्त कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करवाने हेतु निदेशित किया गया। जिलाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा आयुष्मान कार्ड के निर्माण हेतु सभी प्रखंड में कैम्प आयोजित करने हेतु निदेशित किया गया।
जिलाधिकारी, मधेपुरा के द्वारा उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, मधेपुरा एवं अनुमंडलीय अस्पताल, उदाकिशुनगंज तथा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल में आए मरीजो को गुणवता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने तया क्षेत्र के सभी हेल्य एंड वेलनेस सेटर/स्वास्थ्य उपकेन्द्र को नियमित रूप से संचालित रखने हेतु निदेशित किया गया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 11, 2026
Rating:


No comments: