पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव का पटना में इलाज के दौरान निधन

मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड के पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव का गुरुवार को पटना स्थित रूबन मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा था। 

परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही घैलाढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सियाशरण यादव सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। प्रमुख पद पर रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए। वे अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण सभी वर्गों में लोकप्रिय थे।

निधन की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके पैतृक आवास पर उमड़ पड़ी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

परिवार में उनके पीछे पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार है। अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव परमानन्दपुर वार्ड नं 13 में पूरे सामाजिक सम्मान के साथ किए जाने की तैयारी की जा रही है.

पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव का पटना में इलाज के दौरान निधन पूर्व प्रमुख सियाशरण यादव का पटना में इलाज के दौरान निधन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.