टॉस जीतकर मोतिहारी टीम के कप्तान राज सिंह ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.निर्धारित ओवरों में मोतिहारी की टीम ने 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए। कप्तान राज सिंह ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाए. मधु ने तीन चौकों की सहायता से 23 रन, अभिजीत ने एक छक्का व एक चौका लगाकर 13 रन तथा रजनीश ने दो चौकों की बदौलत 13 रनों का योगदान दिया. झारखंड की ओर से मन्नान, अर्पित, टीअर्स और आशीष ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका. 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने सधी हुई शुरुआत की. टीम के कप्तान रयान सप्कता ने चार छक्के और दो चौकों की मदद से शानदार 34 रन बनाए.कौशिक ने चार छक्कों की बदौलत 30 रन तथा वात्सल ने तीन चौकों की मदद से 15 रन की उपयोगी पारी खेली। झारखंड की टीम ने 16वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और दो विकेट से मैच जीत लिया.
मोतिहारी की ओर से अजीत और रजनीश ने तीन-तीन विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके.मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड के कप्तान रयान सप्कता को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया. इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में तीसरे लीग मैच का उद्घाटन युवा समाजसेवी दुर्गानंद यादव ने फीता काटकर किया. मैच में राघव कुमार एवं अमरनाथ ने निर्णायक की भूमिका निभाई. स्कोरर के रूप में राकेश कुमार एवं प्रिंस राज सक्रिय रहे, जबकि उद्घोषक के रूप में राजू स्टार और तबरेज ने दर्शकों का उत्साहवर्धन किया.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 24, 2026
Rating:


No comments: