तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत


आलमनगर नगर पंचायत अंतर्गत बाईपास सड़क के मस्जिद के पास साइकिल से दूध बेचकर लौट रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक के चपेट में आने से चौदह वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना रविवार के सुबह करीब नौ बजे की बतायी गई। 

मृतक के परिजन ने बताया कि रोज की तरह रविवार को साईकिल से दूध बेचकर घर लौटने के क्रम में बायपास सड़क स्थित मस्जिद के पास हाईवा ट्रक के बगल से गुजर रहा था। जहां चक्का शरीर पर चढ़ जाने से बुरी तरह घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं आसपास के लोग इस घटना को देख ‌शोर मचाने लगे और घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। वहीं भाग रहे हाईवा ट्रक ड्राइवर को पकड़कर लोगों ने मारपीट कर बंधक बना लिया।
 सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे एवं आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करने लगा परन्तु आक्रोशित लोग मामने को तैयार नहीं थे। आक्रोशित लोग हाइवा ड्राइवर को नहीं छोड़ रहे थे वहीं सड़क जाम कर दिया इस बीच आधा दर्जन से अधिक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गए, जहां लोगों को आक्रोशित देख एसडीपीओ अविनाश कुमार को सूचना दिया गया।  
घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने घटना स्थल पर पहुँच कर परिजन को सांत्वना दिया एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा सहित अन्य सरकारी लाभ देने के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इस दौरान डीएसपी अविनाश कुमार, बीडीओ अजय कुमार , अंचलाधिकारी दिव्या कुमारी सहित कई थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे पुलिस द्वारा हाइवा को जब्त कर लिया गया है। वहीं मृतक के माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक आलमनगर नगर पंचायत अंतर्गत लदमा वार्ड सात निवासी रूदल यादव का इकलौता पुत्र 14 बर्षीय प्रिंस कुमार बताया गया है।
(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक की मौत Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.