इस बाबत पीड़ित ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरैली बाजार वार्ड संख्या पांच निवासी अनमोल कुमार मेहता ने बताया कि घर पर एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता है. अपने सीएसपी के काम से रूपया निकासी के लिए कर्पूरी चौक स्थित एसबीआई एडीबी ब्रांच मधेपुरा आए थे. जहां से कर्पूरी चौक से पांच लाख 29 हजार 921 रुपया लेकर वापस अपने घर सिंहेश्वर होते आ रहे थे. अपने गाड़ी नम्बर बीआर 43 9866 ऑल्टो K10 से सिंहेश्वर पेट्रोल पम्प से दक्षिण और टेम्पो स्टैंड से उत्तर काफी जाम लगा हुआ था. सभी गाड़ी रूक- रूक कर चल रही थी. उसी क्रम में मेरे गाड़ी के डिक्की खोलकर बैग लेकर भाग गया. हम गाड़ी चला रहे थे. जब तक सीट बेल्ट खोलकर बाहर निकल कर हल्ला किए और उसके पीछे भागे लेकिन वो नारियल फार्म की ओर भाग गया. जहां के दुकानदार सब भी मेरे मदद के लिए आगे आए. लेकिन पता नहीं चल पाया. उस बैग में मेरे कुछ महत्वपूर्ण कागजात जैसे पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन का ऑरिजनल कबाला सब उसी बैग में था. मैं हाउस लोन लेने के लिए यह कागज ब्रांच में दिखा कर उसी बैग में रखे हुए थे.
उन्होंने थानाध्यक्ष से आग्रह किया है कि उक्त घटना पर संज्ञान में लेते हुए पेट्रोल पम्प से लेकर नारियल फार्म तक लगे कैमरे को जांच कर उचित कारवाई करने की कृपा करें.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 18, 2026
Rating:


No comments: