जेनिथ 360 डिग्री- इंस्टीट्यूट फॉर जूनियर कॉम्पिटिशन का हुआ उद्घाटन

मधेपुरा जिला मुख्यालय के वार्ड नं. 2 के केंद्रीय विद्या मंदिर में जेनिथ 360 डिग्री, इंस्टीट्यूट फॉर जूनियर कॉम्पिटिशन का शुभारंभ मधेपुरा जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रिबन काटकर और सभी मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया  किया. उसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर दिनेश कुमार केंद्रीय विद्या मंदिर के निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया. 

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों और संस्थान को शिक्षकों को संबोधन किया. 

संस्थान के निदेशक की ओर से कहा गया कि यह इंस्टीट्यूट जूनियर कंपटीशन कोचिंग के लिए डेडिकेटेड है. इसमें बच्चों की शुरुआत क्लास थर्ड फ्री फाउंडेशन, फोर्थ क्लास फाउंडेशन और फिफ्थ क्लास में टारगेट बैच, जिसमें हम लोग नवोदय, सैनिक स्कोल,सिमुलतला और आरके मिशन की कंप्लीट तैयारी करवाते हैं. 

जेनिथ 360 डिग्री- इंस्टीट्यूट फॉर जूनियर कॉम्पिटिशन का हुआ उद्घाटन जेनिथ 360 डिग्री- इंस्टीट्यूट फॉर जूनियर कॉम्पिटिशन का हुआ उद्घाटन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.