नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरूकता: नुक्कड़ नाटक से रंगकर्मियों ने दिया संदेश

मधेपुरा शहर के माया विद्या निकेतन परिसर में पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप सिंह के निर्देश पर सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय संस्था सृजन दर्पण के रंगकर्मियों ने अपने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक दुखनी की दस्तान से आमजनों सहित छात्र-छात्राओं के बीच नशा उन्मूलन को लेकर जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत गायिका अनुप्रिया यादव ने अपनी सुरीली आवाज में स्वागत गीत और नशा ना करना सुनलो भाई बहना जागरूकता गीत प्रस्तुत कर किया। नाटक के जरिए कलाकारों ने दिखाया कि अगर कोई भी व्यक्ति बिहार में शराब या सुखा नशा का सेवन करते हैं तो इसकी सूचना देने पर आपको तुरंत ही पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा साथ ही आप पर न्यायालय द्वारा कार्यवाही भी किया जा सकता है। नुक्कड़ नाटक के दूसरी तरफ़ दुखनी नामक महिला मेहनत कर जो भी पैसा घर लाती है उनका पति छीन कर नशा में खर्च कर देता हैं। जबकि दुखनी रोती बिलखती रहती है जबकि घर में बच्चा बुखार से तप रहा है समय पर इलाज नहीं होने पर बच्चा की मृत्यु भी हो जाती है। 

यह संदेशप्रद प्रस्तुति वरिष्ठ रंगकर्मी और रंग निदेशक विकास कुमार निर्देशित दुखनी की दस्तान नामक नाटक निखिल कुमार के नेतृत्व में सृजन दर्पण टीम के कलाकार नीरज, मंयक, राहुल, रंजीत, निखिल ,स्नेहा, तनु मुस्कान, नैंसी, रचना, काजल आदि ने संदेश मूलक मंचन किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माया विद्या निकेतन की निर्देशिका चंद्रिका यादव, मुख्यालय डीएसपी मनोज मोहन, लाईन डीएसपी रवि भूषण, सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार, भर्राही थाना प्रभारी अरमोद कुमार, अजय कुमार, दुगैश कुमार, बिकास कुमार, आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरूकता: नुक्कड़ नाटक से रंगकर्मियों ने दिया संदेश नशा उन्मूलन को लेकर जन जागरूकता:  नुक्कड़ नाटक से रंगकर्मियों ने दिया संदेश Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.