जिलाधिकारी ने आम जनता से मुलाकात कर की जनसुनवाई

समाहरणालय, मधेपुरा स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 45 आवेदनों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने आम जनता से मुलाकात कर की जनसुनवाई जिलाधिकारी ने आम जनता से मुलाकात कर की जनसुनवाई Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 27, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.