पर्यटन की अपार संभावनाओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन हेतु पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधेपुरा के तत्वावधान में दिनांक 20 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक सिंघेश्वर प्रखंड स्थित मवेशी हाट, सिंघेश्वर परिसर में ‘सिंहेश्वर महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव का उद्घाटन समारोह दिनांक 20 फरवरी 2026 को अपराह्न 4:30 बजे निर्धारित है। इस अवसर पर उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार अरुण शंकर प्रसाद उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में माननीय उपाध्यक्ष, बिहार विधानसभा नरेंद्र नारायण यादव, सांसद, मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव तथा माननीय सांसद, सुपौल दिलेश्वर कामत की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
इसके अतिरिक्त माननीय विधायकगण प्रो० चंद्रशेखर (मधेपुरा), डॉ० रमेश ऋषि देव (सिंघेश्वर) एवं श्री निरंजन कुमार मेहता (बिहारीगंज) सहित माननीय विधान परिषद सदस्य लल्लन सराफ, डॉ० एन०के० यादव, संजीव कुमार सिंह एवं अजय कुमार सिंह समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
सम्मानित अतिथि के रूप में राजेश कुमार, आयुक्त, कोशी प्रमंडल, सहरसा; गोपाल मीणा, सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी सचिव, मधेपुरा तथा कुमार आशीष, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोसी क्षेत्र, सहरसा आमंत्रित हैं।
उद्घाटन समारोह के उपरांत संध्या 5:00 बजे से रात्रि 9:45 बजे तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाएं तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक गरिमा एवं पर्यटन विकास को सशक्त बनाने में सहभागी बनें।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 20, 2026
Rating:

No comments: