मधेपुरा सहरसा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट, छिनतई और चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया. बरामद मोटरसाइकिलों की जांच की जा रही है कि वे अन्य मामलों में भी प्रयुक्त हुई थीं या नहीं। जब्त मोबाइल फोन से भी कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है।
परमानंदपुर थाना, बैजनाथपुर थाना, मिठाई शिविर और घैलाढ ओपी क्षेत्र में हुई वारदातों में इस्तेमाल की गई कुल 6 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन और एक घटना में वादी का लूटा गया जैकेट पुलिस ने बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश कुमार, विकाश कुमार, बबलू कुमार, लव कुमार उर्फ नवीन कुमार, सभी आरोपी सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव के निवासी हैं। परमानंदपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान जारी रहेगा और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 11, 2026
Rating:


No comments: