मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानाक्षेत्र के हथिऔंधा में हुए एक दुष्कर्म के मामले में रेप पीड़िता के पिता
न्याय के लिए दर दर की ठोकड़ खा रहे हैं, पर उसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.
ज्ञात हो कि बिहारीगंज के हथिऔंधा
पंचायत के पड़ोकिया वार्ड 14 निवासी एक पिता की बेटी के साथ 13 अक्ट्बूर 2016 को
दिन के एक बजे उसी गांव के एक 25 वर्षीय लफंगे पप्पू यादव ने बहियार में रेप किया।
दिनदहाड़े हुए उक्त रेप की घटना से पीड़िता का पूरा परिवार सन्न रह गया। चूंकि उस
वक्त बिहारीगंज में दो समुदाय के बीच तनाव उत्पन्न था। इस लिहाज से उक्त मामले को
महिला थाना मधेपुरा भेज दिया गया। उक्त थाना में कांड संख्या 69/16 दर्ज कर लिय
गया। पर अबतक न तो किसी की गिरफ्तारी की गयी है,और
न ही पुलिस की सक्रियता देखने को मिल रही है। पीड़िता के पिता का कहना है,कि चूंकि बलात्कारी दंबग व पैसे वाला है,इसलिए वह बार बार रात्रि में आकर घर पर धमकी भी देता है,और घर पर तोड़फोड़ भी करता है पर इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं
है। उक्त लड़का गांव में हीं अन्य कई प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है,जिसमें एक अन्य की भी जान गयी है पर आजतक पैसे के बल पर वह
खुल्ला घूम रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त कांड में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार
दूबे एवं महिला थानाध्यक्ष प्रमीला के द्वारा 29 अक्ट्बर 16 को घटनास्थल पर जांच
कर पर्यवेक्षण टिप्पणी भी समर्पित किया गया। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि
अभियुक्त की गिरफ्तारी,फिरारी की स्थिति में कुर्की जप्ती, समेत अन्य कारवायी की जाए पर आजतक उक्त कांड में न तो किसी की
गिरफ्तारी की गयी है और न हीं अन्य कुछ। वहीं पीड़िता के पिता
आए दिन मधेपुरा से बिहारीगंज के पदाधिकारियों के दरबार में न्याय की गुहार लगा रहे
है, पर कोई सुनने वाला नहीं है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
न्याय के लिए भटक रहा दुष्कर्म पीडिता का पिता
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 11, 2016
Rating:
