पूर्व सरपंच मोहम्मद सत्तार ने नशे को सामाजिक और मजहबी एकता के लिए गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि नशा पूरे समाज को खोखला करता है और इससे अपराध व आपसी भाईचारे पर बुरा असर पड़ता है। समाजसेवी प्रमोद प्रभाकर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उद्देश्य सजा देना नहीं, बल्कि भटके युवाओं को सही राह पर लाना है।
मुखिया प्रतिनिधि पवन यादव ने इस अभियान को पंचायत स्तर तक ले जाने की घोषणा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भतखोरा बाजार सहित सभी गांवों, टोले व मोहल्लों में निगरानी कमेटी का गठन किया जाएगा। पहले चरण में सामाजिक स्तर पर समाधान किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी।
बैठक में स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद अरशद, पूर्व सरपंच मोहम्मद सत्तार ,समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य कपिलदेव पासवान ,मुखिया प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह, बेलो पंचायत के मुखिया दयानंद यादव, पर्वा के पूर्व मुखिया जीवछ मंडल, बुधमा के मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार, शिक्षाविद राजेश्वर यादव, श्याम नारायण यादव ,गुंजन कुमार, वार्ड पार्षद रमेश कुमार शर्मा विकास कुमार सिंह, मोहम्मद आबास,मोहम्मद रकीफ के अलावा समाज सेवी नजीरउद्दीन, डॉ इरफान , मोहम्मद जहीरूद्दीन, बैजू यादव. इंजीनियर अजय कुमार, मोहम्मद मुमताज, समाजसेवी संतोष कुमार साह ,चंदन कुमार साह, अनिल कुमार सिंह, पंकज चौधरी, प्रमोद कुमार गुप्ता, भुवनेश्वरी महतो, जनार्दन स्वर्णकार, राजू सिंह ,शैलेंद्र कुमार, मोहम्मद जहांगीर, शंभू सिंह, त्रिवेणी यादव, इंद्र भूषण सिंह, घनश्याम सिंह मुन्ना, अविनाश कुमार सिंह, मोहम्मद ईशा मंटून सिंह आदि बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे ।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 28, 2026
Rating:



No comments: