बढ़ता मधेपुरा: 120 छात्र-छात्राओं ने पाया निःशुल्क हार्डवेयर प्रशिक्षण

 (11 फरवरी 2013)
कम्प्यूटर के क्षेत्र में मधेपुरा के बढ़ते कदम को अब छात्रों को हार्डवेयर की बेहतर जानकारी से मजबूती दी जा रही है. जिला मुख्यालय के बाय पास रोड स्थित समिधा ग्रुप में 120  छात्रों को एक साथ निःशुल्क आठ घन्टे के वर्कशॉप का आयोजन कर हार्डवेयर का प्रशिक्षण दिया गया. इस उन्नत प्रशिक्षण में मौजूद छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के हर एक पार्ट को असेम्बल करना, मदरबोर्ड में हरएक जम्फर को लगाना, हर एक स्लॉट को लगाना, सिमोस पासवर्ड डालना और उस पासवर्ड को तोड़ना, सिमोस सेटअप खोलना और चलाना, मदरबोर्ड में पासवर्ड देना, साटा और पाटा में अंतर, ओपरेटिंग सिस्टम इनस्टॉल करना और, ऑपरेटिंग सिस्टम में पासवर्ड देना, ऑफिस इनस्टॉल करना और उसका एक्टिवेशन, प्रिंटर स्कैनर इनस्टॉल करने समेत हार्डवेयर से सम्बंधित सभी जानकारियाँ दी गई. साथ ही इसी मौके पर वाइरस और एंटीवायरस पर भी विस्तृत जानकारी दी गई. पूरी जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से से लाइव 5X10 फीट के स्क्रीन पर दी जा रही थी जिसमें छात्र-छात्राओं की गहन रुचि देखी गई.
संस्था के निदेशक संदीप शाण्डिल्य का मानना था कि सॉफ्टवेयर के साथ साथ समाज के लोगों को हार्डवेयर की भी गहन जानकारी अनिवार्य होनी चाहिए. छात्र हार्डवेयर का काम सीख कर स्वाबलंबी भी बन सकते हैं और स्वरोजगार के साथ साथ वो अपडेट रह सकते हैं. उन्होंने आगे बताया कि संस्था ने छः माह में अभी तक 1100 छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की है और हमारा इस वर्ष का लक्ष्य है मधेपुरा के 5000 छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना है. 
वहीं समिधा ग्रुप के कोषाध्यक्ष प्रशांत यादव ने बतलाया जो लोग मधेपुरा के बाहर हैं उनके लिए समिधा ग्रुप के वेबसाइट www.samidhagroup.com और फेसबुक पर भी निःशुल्क ऑनलाइन कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की गई हैं. जिसको अभी तक 1 लाख 30  हजार छात्रों ने विजिट कर लिया हैं जो यह दर्शाता है कि छात्र बेहतर कम्प्यूटर शिक्षा पाने के प्रति गंभीर है. कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंस, दिनकर गाँधी, ओम प्रकाश और गौरब ने अपना अहम योगदान दिया. 
जाहिर सी बात है जिले में ऐसी संस्था के आने के बाद छात्र-छात्रा काफी राहत महसूस कर रहे हैं कि अब कम्प्यूटर की सही जानकारी तो उन्हें मिल ही रही है और सबसे बड़ी बात है जानकारी देने के नाम पर उनसे नाजायज पैसे नहीं ऐंठे जा रहे हैं.
(कार्यक्रम का वीडियो जल्द ही) 
(वि० सं०)
बढ़ता मधेपुरा: 120 छात्र-छात्राओं ने पाया निःशुल्क हार्डवेयर प्रशिक्षण बढ़ता मधेपुरा: 120 छात्र-छात्राओं ने पाया निःशुल्क हार्डवेयर प्रशिक्षण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 11, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.