योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया गया जोरबैठक की शुरुआत में अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को समय पर योजनाओं का लाभ मिले.उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा.
बैठक में आवास योजना, सहकारिता, स्वास्थ्य सेवाएं, बाल विकास परियोजना, शिक्षा व्यवस्था, जनवितरण प्रणाली, नल-जल योजना और बिजली आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई. समिति सदस्यों ने कई पंचायतों में अधूरे आवासों, राशन वितरण में अनियमितताओं, स्वास्थ्य उपकेंद्रों की समस्याओं और नल-जल योजना के संचालन में आ रही दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया.प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमरेंद्र कुमार ने सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं.
थाना प्रभारी चंद्रजीत प्रभाकर ने विधि-व्यवस्था की स्थिति पर जानकारी दी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. बीपीआरओ गौतम कुमार ने पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया.
बैठक में धन्यवाद ज्ञापन और समापन संबोधन उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, मुन्ना पंडित, मनोज कुशवाहा, अनिता कुमारी, मनोज कुमार सिंह, सुबोध सिंह निषाद, सिकंदर पासवान,मोहम्मद मुबीन आदि मौजूद थे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 24, 2025
Rating:


No comments: