मधेपुरा: गम्हरिया में भी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र में नमाज अदा करने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

प्रखंड के गम्हरिया, चन्दनपटी, बभनी, जगबनी, जीवछपुर, चिकनी, इटवा आदि जगहों के इदगाह में नमाज अदा किया। मौके पर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार टू, सीओ ध्रुव कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी आशीष कुमार, प्रमुख शशि कुमार, राजद के प्रदेश महासचिव डॉ रविशंकर उर्फ पिंटू यादव, मुखिया किरण देवी, सरपंच शत्रुघ्न यादव, भेलवा पूर्व मुखिया श्याम यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, जद यू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, जाप के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व प्रमुख ललिता देवी, पूर्व मुखिया सरिता देवी, पूर्व सरपंच रागनी देवी, बिनय शंकर यादव, महेश कुमार पप्पू मोहम्मद मुन्ना, मो. ईमरान खान, मो. हैदर, मोहम्मद बसी, मो. आलमीन, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार दास, पंसस ममता देवी पंसस मिथलेश कुमार, बभनी मुखिया माणिक कुमार सिंह आदि ने ईद की बधाई दी।                       
मधेपुरा: गम्हरिया में भी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद मधेपुरा: गम्हरिया में भी लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 26, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.