सेमिनार को पुनः सुचारु ढंग से शुरू करवाने को लेकर ABVP ने की प्रेस वार्ता

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा के द्वारा पीएम उषा योजना के अंतर्गत होने वाले सेमिनार को पुनः सुचारु ढंग से शुरू करवाने को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता किया गया। 

इस प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सुश्री समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को बदनाम करने के लिए मंडल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को छोड़कर बाकी अन्य सभी छात्र संगठनों का बैठक बुलाना कहीं न कहीं विश्वविद्यालय को अराजकता में धकेलने से कम नहीं है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सेमिनार के विरोध में कदापि नहीं है बल्कि सेमिनार के आड़ में देश विरोधी मानसिकता रखने वालों को बुलाकर सम्मानित करने और उनका व्याख्यान के खिलाफ है। विद्यार्थी परिषद शुरू से ही छात्र हित में पीएम उषा के अंतर्गत होने वाले सेमिनार व कार्यशाला के पक्ष में है।

वहीं राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख सौरभ यादव ने कहा कि कुलपति महोदय ने स्वयं मीडिया को संबोधित करते हुए इस बात को स्वीकारा है कि अपने देश में विद्वान और वक्ताओं की कमी नहीं है. ऐसे में इस प्रकार के देश विरोधी मानसिकता रखने वाले लोगों को सेमिनार में बुलाना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होता है। जब विद्यार्थी परिषद के द्वारा उनके संज्ञान में इस विषय को लाया गया तो उन्होंने तुरंत तत्काल प्रभाव से सेमिनार को रोका और ऐसे व्यक्ति जिन्होंने इस सेमिनार में भारत विरोधी मानसिकता वालों को आमंत्रण दिया उसे कारण पृच्छा करते हुए सचिव के पद से मुक्त किया।  इस निर्णय का विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है लेकिन कुलपति महोदय से आग्रह भी करती है कि अभी भी इस सेमिनार के लिए बनी समिति को एक बार फिर से भंग करके नई समिति बनाने की आवश्यकता है। श्री सौरभ ने यह भी कहा कि सेमिनार और कार्यशाला नियम के दायरे और परिधि में हो, कार्यशाला और सेमिनार के आड़ में देश विरोधी मानसिकता वालों को अराजकता फैलाने और देश विरोधी गतिविधि करने का प्रयास न करें। 

जिला संयोजक नवनीत सम्राट ने कहा कि मीडिया बंधुओं के सूत्रों से यह भी पता चला कि कुलसचिव महोदय ने सभी छात्र संगठनों का बैठक अपने चैम्बर में बुलाया लेकिन विद्यार्थी परिषद के किसी भी सदस्य को इसकी सूचना तक नहीं दी। अगर ऐसा हुआ है तो इससे यह भी स्पष्ट होता है कि वे छात्र संगठनों को आपस में लड़वाकर अपना हित साधने का प्रयास कर रहे हैं। वे कुलसचिव हैं उनके लिए सभी बराबर है ऐसे में इस प्रकार का भेदभाव करना इस पद पर बैठकर उचित नहीं लगता है। ऐसा लगता है जैसे वो स्वयं देश विरोधी मानसिकता रखने वालों को इस विश्वविद्यालय में संरक्षण देना चाहते हैं। उनकी मानसिकता में यह साफ झलकता है कि इन सभी प्रकरण के पीछे उनका ही अपरोक्ष रूप से हाथ है। विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से इस प्रेस वार्ता के माध्यम से आग्रह करती है कि सेमिनार और कार्यशाला पुनः सुचारु रूप से छात्र हित को देखते हुए प्रारंभ किया जाय लेकिन ऐसे देश विरोधी मानसिकता रखने वालों को हर जगह से हटाया जाय।

सेमिनार को पुनः सुचारु ढंग से शुरू करवाने को लेकर ABVP ने की प्रेस वार्ता सेमिनार को पुनः सुचारु ढंग से शुरू करवाने को लेकर ABVP ने की प्रेस वार्ता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.