"नितीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करना भाजपा में ना सिर्फ नवीन नेतृत्व का शुभारंभ है बल्कि दिन रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है।"
उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राहुल यादव ने नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नवीन के पदभार ग्रहण उपरांत प्रथम बार बिहार आगमन पर उनके पटना आवास में उनसे भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन के दौरान शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कही। भाजपा नेता श्री यादव ने कहा कि सौम्य व्यक्तित्व मृदुभाषी स्वभाव दक्ष रणनीतिकार और कुशल संगठन कर्ता श्री नवीन के नेतृत्व में भाजपा निश्चित ही संगठनात्मक सशक्तिकरण और जनसेवा की नई ऊँचाई को छूएगी.
श्री यादव ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि उनके नेतृत्व व सानिध्य में लगातार तीन वर्षों तक बिहार भाजपा युवा मोर्चा में कार्य करने का मौका प्राप्त हुआ. उनका पार्टी के सर्वोच्च दायित्व पर आसीन होना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक बधाई देते हुए श्री राहुल ने कहा कि उनका निर्वाचन भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामान्य कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का बड़ा उदाहरण है.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 10, 2026
Rating:

No comments: