आईजी विकास वैभव ने एलआईबी कार्यालय का किया उद्घाटन

रविवार को लेट्स इंस्पायर बिहार (एलआईबी) के संस्थापक वो संप्रति बिहार पुलिस विभाग में आईजी के पद पर कार्यरत आईपीएस विकाश वैभव ने रविवार को मधेपुरा पश्चिमी बायपास स्थित आजादटोला, चामगढ़ हाउस स्थित लेट्स इंस्पायर बिहार, मधेपुरा चैप्टर  कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। 

उदघाटन को संबोधित करते हुए एलआईबी संस्थापक विकास वैभव ने कहा कि यह कार्यालय मधेपुरा ही नहीं वरन पूरे कोशी क्षेत्र को विकसित करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मधेपुरा एलआईबी के संयोजक ई. रवींद्र यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कार्यालय खुलने से संगठन को समाज के अंतिम पायदान पर पहुंचने में मदद मिलेगी। 

मौके पर स्वागताध्यक्ष वो मधेपुरा कॉलेज के संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि हमारे आईजी साहब जिस बिहार के विकाश अभियान को अपने खून पसीने से सींच रहे हैं उसमें इस कार्यालय को खुलने से शक्ति मिलेगी। मौके पर समाजसेवी वो महिला उद्यमी प्रीति यादव ने कहा कि एलआरबी एक संगठन नहीं अपितु विकसित बिहार निर्माण का सशक्त माध्यम है और मधेपुरा में कार्यालय का उद्घाटन कर इस अभियान की पक्की नींव रखी जा रही है। 

कार्यालय उदघाटन के बाद आईपीस विकाश वैभव ने पुरानी बस स्टैंड स्थित वीपी मंडल साहब एवं कालेज चौक स्थित भूपेंद्र बाबू के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि किया। पुष्पांजलि करते हुए एलआईबी संस्थापक विकाश वैभव ने कहा कि  सुखद संयोग है कि आज महान सामाजिक चिंतक भूपेंद्र बाबू की जयंती समारोह है जिसमें मुझे भाग लेने का सौगाग्य प्राप्त हुआ है। इन कार्यक्रमों में उनके साथ डॉ गोपाल कुमार, किसान नेता रौशन यादव, राज कुमार मेहता, ई. कौशल, शौकत अली, अधिवक्ता सनद सिंह सहित सैकड़ों मधेपुरा वासी शरीक हुए।

आईजी विकास वैभव ने एलआईबी कार्यालय का किया उद्घाटन आईजी विकास वैभव ने एलआईबी कार्यालय का किया उद्घाटन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.