ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बाइक की डिक्की से 1.80 लाख की चोरी

कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय कुमारखंड में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 1 लाख 80 हजार रुपये उड़ा लिए। 

पीड़ित ने मामले को लेकर कुमारखंड थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पीड़ित व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र मंगरवाड़ा के संचालक वसी अहमद ने बताया कि वे एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक हैं। शुक्रवार को बैंक से 1.80 लाख रुपये की निकासी कर बाइक की डिक्की में रखे थे। इसके बाद वे किसी काम से बाजार आए और बाइक खड़ी कर पास की पान दुकान पर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की से रुपये निकाल लिए।इसके बाद मैं घर आ गया। घर आकर देखा तो बाइक के डिक्की में रखे 1•80 लाख रुपए गायब थे. पीड़ित ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीभी कैमरे में संदिग्ध गतिविधि कैद हुई है।

 पीड़ित ने थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर चोरी की राशि बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

(रिपोर्ट: मीना कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बाइक की डिक्की से 1.80 लाख की चोरी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के बाइक की डिक्की से 1.80 लाख की चोरी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.