मधेपुरा शहर के लोकप्रिय हनी हर्बल ब्यूटी पार्लर ने अपना 25वाँ वर्षगाँठ जिला मुख्यालय के जीवन सदन में धूमधाम से समारोह आयोजित कर मनाया.
03 फरवरी 2001 को स्थापित इस ब्यूटी पार्लर की निदेशिका उर्मिला अग्रवाल ने इस मौके पर नारी सशक्तिकरण में अपना योगदान देने वाली जिले की कई महिलाओं को सम्मानित भी किया. जिनमें डॉ पूनम यादव, डॉली अनीता, डॉ नायडू कुमारी, डॉ रश्मि भारती, विनीता भारती, अग्रोनी घोष, प्रीति यादव, रंजना कुमारी, गरिमा उर्विशा, शशिप्रभा, सोनी राज आदि शामिल थी.
साथ ही उन्होंने इस 25 साल के सफ़र में साथ देने वाले अन्य कई लोगों का भी आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया. इनमें मनीष सर्राफ, विकास सर्राफ, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सहरसा के सर्जन डॉ अजय कुमार सिंह, आलोक यादव, डॉ आर के पप्पू, डॉ संजय कुमार, अभाष आनंद झा आदि शामिल थे. मौके पर लोगों ने उर्मिला अग्रवाल के संघर्ष के दिनों को याद करते उन्हें नारी सशक्तिकरण का प्रतीक बताया.
बताते चलें कि हनी हर्बल ब्यूटी पार्लर की संचालिका उर्मिला अग्रवाल का समूचा चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा एक हादसे में उसी समय बुरी तरह झुलस गया था जब वह महज पाँच साल की ही थी. इसके बावजूद उन्होंने जीवन में हार नहीं मानी और अब तक न सिर्फ ब्यूटी पार्लर को एक उन्नत रूप दिया बल्कि दर्जनों लड़कियों को उन्होंने इस क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया है.
No comments: