एसपी ने किया जनसंवाद कार्यक्रम, सुनी लोगों की समस्याएं

मधेपुरा जिला के घैलाढ़ ओपी परिसर में शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप सिंह ने आमजनों से सीधा संवाद आयोजन किया। ओपी क्षेत्र के घैलाढ़, श्रीनगर,चित्ती, झिटकिया, अर्रहा, महुआ दिघरा, ओर रतनपुरा पंचायत के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। 

जनसंवाद के दौरान लोगों ने पुलिस से जुड़ी विभिन्न समस्याएं, जैसे पारिवारिक झगड़े, साइबर अपराध ओर भूमि से सम्बंधित विवादों में सीओ की लापरवाही से संबंधित मुद्दे सामने रखे। एसपी संदीप कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि सूखा नशा के हॉटस्पॉट चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को नशे से बचाए, अच्छी शिक्षा दें, सोशल मीडिया से दूर रखें।

जनसंवाद के बाद एसपी संदीप सिंह ने निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना अध्यक्ष को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार और नियमित गश्ती बढ़ाने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता का विश्वास जीतना भी है। इस अवसर पर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

एसपी ने किया जनसंवाद कार्यक्रम, सुनी लोगों की समस्याएं एसपी ने किया जनसंवाद कार्यक्रम, सुनी लोगों की समस्याएं Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.