गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ सहरसा ले गई है, जहां आगे की पूछताछ कीजा रही है इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि मठाही गांव के ही वकील कुमार यादव से पैरवी के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। सत्यापन के दावा दल का गठित कर कार्रवाई की गई। 20 हजार रुपए रिश्वत लेते उसे गिरफ्तार किया गया।
परिवादी वकील कुमार यादव ने कहा कि एक साल से उसे परेशान कर रहे थे। जमीन विवाद का केस चल रहा है। तीन चार साल टाइटल सूट चल रहा है। मितेंद्र प्रसाद मंडल बार-बार रुपए मांगता था। गाली-गलौज भी करता था। इसके आतंक से परेशान होकर मैंने पटना में निगरानी विभाग में शिकायत की। उन्होंने कहा कि आज 20 हजार रुपए इसको नगद दिए, उसी समय निगरानी विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 09, 2025
Rating:


No comments: