इस मामले में एसपी संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस का आपरेशन अब भी जारी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पूरी आपरेशन के बाद सभी बदमाशों के नाम और उनके अपराधिक इतिहास का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। एक मोबाइल बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि बच्चे का अपहरण फिरौती के लिए किया गया था। घटना को मधेपुरा पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया। बच्चे की बरामदगी के लिए तीन टीम बनाया गया था। एसपी ने बताया कि रविवार की शाम आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के पंकज मेहता के पुत्र विष्णु कुमार (02) के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई। बच्चे को खेलने के दौरान उसके दरवाजे पर से उठाया गया। घटना के संदर्भ में आलमनगर थाना में मामला दर्ज करते हुए अग्रततर कार्रवाई प्रारंभ की गई। सूचना पर एसपी संदीप कुमार सिंह ने उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिसमें आलमनगर थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा को शामिल किया गया।
टीम के द्वारा लगातार आसूचना संकलन करते हुए तकनिकी एवं मानवीय साक्ष्य के सहारे अपहृत बच्चा को घटना के महज 20 घंटे के अंदर पूर्णियां से सकुशल बरामद कर लिया गया । घटना में शामिल तीन बदमाशों को अभिरक्षा में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।एसपी ने बताया कि अपहृत स्वजन के मोबाइल पर रविवार की मध्य रात्रि अपहर्ताओं ने सात लाख रूपये फिरौती की मांग की। पुलिस तकनीकी जांच के आधार पर अपहर्ताओं तक पहुंचा। जहां अपहृत को बरामद करते हुए अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि घटना के बाद करीब दो घंटे तक स्वजन बच्चे को खोजने में लगे रहें। जब बच्चे का कुछ पता नही चल पाया तो पुलिस से शिकायत की। जहां पुलिस ने घटना को चुनौती के रूप में लिया।
एसपी ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल ही कार्रवाई में जुट गई। अपहृत की बरामदगी के लिए तीन अलग-अलग टीमें काम कर रही थी। इस दौरान रविवार की दैर रात है काल के जरिए स्वजन से सात लाख रूपये फिरौती की मांग की गई।
एसपी ने बताया कि पूरी टीम अपने अपने स्तर से कार्रवाई में जुटी हुई थी। यहां पर तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर कार्रवाई की गई। जहां बच्चे की बरामदगी हुई।
एसपी ने बताया कि घटना में शामिल तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें मुख्य अपहर्ता पकड़ में आ गया गया है। इनके बचे सहयोगियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस का आपरेशन जारी है। गिरफ्तार अपहर्ताओं में एक खगड़िया और जो मधेपुरा के है। बचे हुए अपराधी भी आसपास के जिले के है। पूरी आपरेशन के बाद सभी बदमाशों के बारे में खुलासा कर दिया जाएगा। वजह की गिरफ्तारी की संख्या बढ़ेगी। कुछ कारणों से अभी अपहर्ताओं के नाम और उनके अपराधिक इतिहास का खुलासा नहीं कर सकते हैं।
बरामद बच्चे अपने मां सुलेखा देवी के गोद में बिलख रहे थे। मानों यह मासूम बच्चा अंदर से काफी डरा सहमा हों। मां लगातार बच्चे को चुप कराने का प्रयास कर रहे थे। बच्चे को गोद में लिए मां का भी दिल पसीज गया। बच्चे की मिलने की खुशी में मां भी फफक पड़ी। मां ने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए मधेपुरा पुलिस का धन्यवाद किया।
(रिपोर्ट: मंजू कुमारी/ मधेपुरा टाइम्स)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 09, 2025
Rating:

No comments: