अवधेश मंडल ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के पिछले सीट पर बीच में बैठा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बगल में मां अनीता देवी और पिता खुद बैठे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया गया।
हालांकि, रास्ते में ही बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर उसे मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां मौजूद डॉ. मिराज आलम ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमन कुमार (उम्र 10 वर्ष, पिता अवधेश मंडल) के रूप में हुई।
मृतक के दादा रामकृष्ण मंडल ने बताया कि चार बेटियों के बाद यह एकलौता बेटा हुआ था। हादसे में घायल अन्य दो लोगों में अवधेश मंडल (उम्र 40 वर्ष), उनकी पत्नी अनीता देवी (उम्र 35 वर्ष) और तीसरे व्यक्ति अजय कुमार (पिता प्रमोद मंडल, निवासी जयरामपुर) को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की जानकारी पाकर दिग्घी पंचायत के जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामला कुमारखंड थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

No comments: