दो साल के मासूम अपहरण कांड में अब तक पांच अपराधी गिरफ्तार

आलमनगर थाना क्षेत्र के नरथुआ भागीपुर गांव के पंकज मेहता के दो साल के पुत्र विष्णु कुमार अपहरणकांड मामले में पुलिस ने कोसी और सीमांचल के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मधेपुरा के तीन, खगड़िया और पूर्णियां के एक - एक अपराधी शामिल हैं। 

गिरफ्तार आरोपितों में मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव वार्ड संख्या पांच के खुशलाल मेहता के दो पुत्र लोचन कुमार उर्फ बिट्टू, रौशन कुमार इसी गांव के वार्ड संख्या सात के अशोक पासवान के पुत्र  रवि पासवान, खगड़िया जिले के बैलदौर थाना क्षेत्र के महदीपुर बासा वार्ड संख्या छह के गणेश सिंह के पुत्र अनिल कुमार, पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के जगौली शांतिनगर वार्ड संख्या 15 के रामदेव मंडल के पुत्र रमेश मंगल शामिल हैं।

 उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि दिनांक 07.09.2025 को आलमनगर थानातंर्गत ग्राम भागीपुर नरथुआ में अपने दरवाजे के आगे खेल रहे दो वर्षीय बालक विष्णु का  अपहरण कर लिया गया था।अपहरणकर्ताओं ने स्वजन के मोबाईल पर फोन कर पांच लाख रूपया की फिरौती की  मांग किया  था। जिस संदर्भ में आलमनगर थाना में मामला दर्ज किया गया था।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मधेपुरा द्वारा अपहृत दो वर्षीय बालक को बरामदगी और  कांड के उद्भेदन व आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में उदाकिशुनगंज के अंचल निरीक्षक पुनि सतेन्द्र कुमार मिश्र, मधेपुरा सदर थानाध्यक्ष बिमलेन्दु कुमार, उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार अमित कुमार राय, आलमनगर के पुअनि कुलवंत कुमार, मु. समीर अन्य पुलिस कर्मी एवं तकनीकी शाखा मधेपुरा को शामिल किया गया । तकनिकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर अनुसंधान के क्रम में टीम के द्वारा दिनांक 08.09. 2025 को समय करीब तीन बजे अपहृत बच्चा को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

अपहरण में शामिल कुल पांच अपराधकर्मियो को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि एवं अन्य संलिप्त अपराधकर्मियो को चिन्हित कर छापामारी की जा रही है। अपहरण में प्रयुक्त चार चक्का वाहन मारूती सुजुकी स्वीफट जिसका निबंधन संख्या बीआर 21 वाई 4132 एवं चार एण्ड्राईड एवं एक कीपेड मोबाईल को भी बरामद किया गया है। अनुसंधान के अन्य बिन्दुओं पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

(रिपोर्ट: मंजू देवी)

दो साल के मासूम अपहरण कांड में अब तक पांच अपराधी गिरफ्तार दो साल के मासूम अपहरण कांड में अब तक पांच अपराधी गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 09, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.