मुरलीगंज में छापेमारी, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना पुलिस ने बुधवार देर रात वार्ड संख्या-12 में छापेमारी कर स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया। 

जानकारी के अनुसार पु.अ.नि. प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल व अंचलाधिकारी मुरलीगंज ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान रोहित कुमार (उम्र 24 वर्ष, पिता विक्रम सिंह यादव) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके घर की तलाशी लेने पर बिछावन में छिपाकर रखे प्लास्टिक डब्बे से 5 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। साथ ही विभो कम्पनी का एक स्मार्टफोन एवं इनफिनिक्स कम्पनी के दो स्मार्टफोन भी जब्त किए गए। जप्त सामानों को गवाहों की मौजूदगी में सीलबंद कर कब्जे में लिया गया। 

पुलिस ने बताया कि स्मैक की बिक्री एक संज्ञेय अपराध है, जिसके आलोक में अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।



मुरलीगंज में छापेमारी, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार मुरलीगंज में छापेमारी, स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार Reviewed by Rakesh Singh on September 11, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.