इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. झा ने कहा कि भारत में हर वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को समर्पित है, जिनका जन्म 1944 में आज ही के दिन मुंबई (बम्बई) में हुआ था। सद्भावना दिवस का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने मात्र 40 वर्ष की उम्र में 1984 में देश की बागडोर संभाली। उनके कार्यकाल में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास और आर्थिक सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। विशेषकर 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने उच्च शिक्षा को नई दिशा दी और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी।
एनएसएस पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि राजीव गांधी को “आधुनिक भारत का निर्माता” कहा जाता है। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान ने भारत को नई ऊंचाई प्रदान की। वहीं प्रो. महेंद्र मंडल ने बताया कि उनकी सरकार ने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, जिससे युवाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी का अवसर मिला और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली।
कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, शांति और भाईचारे की शपथ ली। इस मौके पर डॉ. शिवा शर्मा, डॉ. विजय पटेल, प्रो. संगीता सिन्हा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. हरीश खंडेलवाल, डॉ. अजमल अंसारी, त्रिदेव निराला, डॉ. शंकर रजक, डॉ. राजकुमार, डॉ. नित्यानंद, डॉ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. प्रतीक कुमार, डॉ. ब्रह्मदेव कुमार सहित प्रधान लिपिक राजन कुमार, देवाशीष कुमार, नीरज कुमार निराला, अभिमन्यु कुमार, संत कुमार, नीरज कुमार और सिंटू कुमार मौजूद थे.

No comments: