इस अवसर पर मधेपुरा की प्रसिद्ध गायिका सह उद्घोषिका शशि प्रभा जायसवाल को संगीत जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शशि प्रभा जायसवाल 31 वर्षों से संगीत को बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः समर्पित है। अपनी गायकी के बल पर वह राज्य स्तर तक प्रसिद्ध हैं। नि:शुल्क संगीत शिक्षा का वह दान भी करती हैं। वर्तमान में वह सियाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगवनी में संगीत शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं।
यह कार्यक्रम अंग जन गण एवं अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजकों ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना, उनके कार्य को सम्मान देना एवं समाज में उनके योगदान को व्यापक पहचान दिलवाना है। इस कार्यक्रम के लिए चयनित होने की जानकारी आयोजन समिति सदस्य श्री संजय कुमार सुमन द्वारा शशि प्रभा जायसवाल को दी गई।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 18, 2025
Rating:

No comments: