मंडल कारा में बंदियों तथा पर्यवेक्षण गृह में विधि विरुद्ध बालकों के बीच वस्त्र वितरण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार मधेपुरा की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मंडल कारा में बंदियों तथा पर्यवेक्षण गृह में विधि विरुद्ध बालकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना और समाज में समानता एवं संवेदनशीलता का संदेश देना रहा। 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पूजा कुमारी शाह, चीफ एलएडीसीएस सीपी चंदन, डिप्टी चीफ एलएडीसीएस त्रिपुरारी कुमार सिंह सहित मंडल कारा एवं पर्यवेक्षण गृह के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कैदियों व बालकों को न्यायिक अधिकारों और पुनर्वास संबंधी जानकारी भी दी। वस्त्र का प्रबंधन डिप्टी चीफ एलएडीसीएस त्रिपुरारी कुमार सिंह द्वारा किया गया था।

(रिपोर्ट: मनीष कुमार)

मंडल कारा में बंदियों तथा पर्यवेक्षण गृह में विधि विरुद्ध बालकों के बीच वस्त्र वितरण मंडल कारा में बंदियों तथा पर्यवेक्षण गृह में विधि विरुद्ध बालकों के बीच वस्त्र वितरण Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 18, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.