केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर बीएसएस चंद्रकांता कॉलेज (किशनगंज), एसएकेएनडी कॉलेज (मधेपुरा), देवनंदन डिग्री कॉलेज (बखरी, मधेपुरा) और रामखेलावन झड़ीलाल डिग्री कॉलेज (खुरहान) के परीक्षार्थी शामिल रहे। प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों को मोबाइल व बैग बाहर रखने का निर्देश दिया गया और केवल एडमिट कार्ड व कलम के साथ प्रवेश की अनुमति दी गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थगित हुई 10 अगस्त की परीक्षा आज दोनों पाली में आयोजित की गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शिवा शर्मा ने जानकारी दी कि प्रथम पाली में गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान और भूगोल की परीक्षा में 369 में से 6 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप-बी के विषय भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पतिशास्त्र एवं भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा में 332 में से 6 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए।
सफल संचालन में सहायक परीक्षा नियंत्रक दीपक कुमार व कार्यालय सहायक नीरज कुमार का सहयोग रहा। वहीं वीक्षण कार्य में डॉ. पूनम कुमारी, प्रो. महेंद्र मंडल, डॉ. शंकर रजक, डॉ. विजय पटेल, डॉ. चंद्रशेखर आजाद, मोनी जोशी, डॉ. नित्यानंद पासवान, डॉ. मो. ए. अंसारी, डॉ. राजकुमार और डॉ. हरीश खंडेवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 18, 2025
Rating:

No comments: