पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, सदाकत आश्रम में ग्रहण की सदस्यता

पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने सोमवार को पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की  राजनीतिक जीवन में पंद्रह साल तक विधायक और मंत्री रहने के बाद राजद से बगावत कर पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने वर्ष 2015 में भाजपा का दामन थामने के उपरांत बिहारीगंज विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। 

मालूम हो कि रविन्द्र चरण यादव 1990 में जनता दल के टिकट पर उदाकिशुनगंज विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1995 में जनता दल एवं 2000 में राजद के टिकट पर विधायक बने। इस दौरान वे जुलाई 1997 से फरवरी 1999 तक राजस्व भूमि सुधार मंत्री, मार्च 1999 से मार्च 2000 तक उर्जा मंत्री रहे। फिर अप्रैल 2000 से मार्च 2005 तक उद्योग मंत्री रहे। इसके बाद डॉ चरण 2009 में राजद के टिकट पर मधेपुरा लोकसभा चुनाव लड़े परंतु हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राजद से अलग होकर उन्होंने 2015 में भाजपा का दामन थाम कर बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा परंतु सफलता नहीं मिली।

 उसके बाद भाजपा से अलग होकर 4 अगस्त 2025 को पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने की जुगत में लगे हैं। कांग्रेस के दामन थामने पर बधाई देने वालों में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, बिजय जैन, ठाकुर माधव सिंह तोमर, प्रमोद कुमार पप्पू, अमिताभ कुमार, प्रकाश मिश्रा, राम लखन यादव आदि शामिल हैं।

पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, सदाकत आश्रम में ग्रहण की सदस्यता पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण यादव ने थामा कांग्रेस का दामन, सदाकत आश्रम में ग्रहण की सदस्यता Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 04, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.