निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अंचल कार्यालय में संचालित राजस्व व भूमि सुधार से जुड़ी सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में संधारित अभिलेखों, अभिलेखागार एवं जमाबंदी स्कैनिंग कार्यों की जांच की। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया कि राजस्व कार्यों में पारदर्शिता एवं तत्परता सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें।
इसके अतिरिक्त, प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई एवं संबंधित अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि लोक सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनता को सरकारी सेवाएं सुचारु रूप से प्राप्त हों, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष बल दिया।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें।
इस निरीक्षण को लेकर कर्मचारियों में सक्रियता देखी गई और उन्होंने जिला पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन पूर्ण निष्ठा से किया जाएगा।

No comments: