मुरलीगंज को मिली बड़ी सौगात, डीएम ने किया सीएमआर गोदाम का उद्घाटन

मुरलीगंज प्रखंड में खाद्य भंडारण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गुरुवार को नव निर्मित सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदाम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत डीएम ने गोदाम परिसर का निरीक्षण किया और इसकी भंडारण क्षमता, सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की स्थिति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि धान एवं चावल के भंडारण में सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आम नागरिकों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

डीएम ने कहा कि नव निर्मित सीएमआर गोदाम जिले की खाद्य आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इससे न केवल किसानों से प्राप्त धान का सुरक्षित भंडारण संभव होगा, बल्कि चावल वितरण में भी पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने गोदाम में अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।

उद्घाटन समारोह में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मी उपस्थित थे.

मुरलीगंज को मिली बड़ी सौगात, डीएम ने किया सीएमआर गोदाम का उद्घाटन मुरलीगंज को मिली बड़ी सौगात, डीएम ने किया सीएमआर गोदाम का उद्घाटन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 30, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.