'हर हर शंभू' फेम अभिलिप्सा पांडा ने सिंहेश्वर महोत्सव को बनाया यादगार

मधेपुरा के प्रसिद्ध बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर में राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया गया। सिंहेश्वर महोत्सव कार्यक्रम में हर हर शंभु फेम अभीलिप्सा पांडा ने सिंहेश्वर महोत्सव को यादगार बना दिया। 
हजारों की भीड़ में हर हर शंभू गीत गूंज रहा था और लोग भी साथ साथ गाते झूम रहे थे। अभीलिप्सा  पांडा ने कार्यक्रम की शुरुआत  तू क्या देगा भोला को, भोला सबको देता है... से की। इसके बाद भोला है मस्त मलंगा पर दर्शक झूमने लगे।
वहीं हर हर शंभु, शिव महादेवा.. बोले बोले बम बम भोले बोले. शंभू शंभू कहती रहे मेरी ये जुबान, नाम तेरा मेरे सांसों में बसा से महोत्सव को यादगार बना दिया।
(रिपोर्ट: मुरारी सिंह)
'हर हर शंभू' फेम अभिलिप्सा पांडा ने सिंहेश्वर महोत्सव को बनाया यादगार 'हर हर शंभू' फेम अभिलिप्सा पांडा ने सिंहेश्वर महोत्सव को बनाया यादगार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 17, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.