उपरोक्त जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी सागर सुमन ने बताया कि भूमि सर्वेक्षण का उद्देश्य राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करना,भूमि संबंधी विवादों को कम करना तथा भू-स्वामित्व का सही रिकॉर्ड तैयार करना है। सर्वेक्षण कार्य के दौरान अमीन एवं संबंधित कर्मी खेतों में जाकर भूखंडों का मापन कर रहे हैं,तथा रैयतों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है।प्रशासन ने संबंधित मौजों के भूमि धारकों से अपील की है कि वे सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करें तथा मांगे जाने पर आवश्यक कागजात उपलब्ध कराएं, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि सर्वेक्षण पूरा होने से जमीन संबंधी विवादों के निपटारे में सहूलियत होगी। शिविर प्रभारी ने रहीजगतपुर तथा लक्ष्मीपुर लालचंद के ग्रामीणों से अपील की कि वह सर्वे कार्य में अपना सहयोग करें तथा अमीन से बात-बात में उलझन पैदा ना करें। ऐसा करने से सर्वे कार्य बाधित होगा और भविष्य में भू स्वामी को ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अगर आप सहयोग करेंगे तो सरकारी अभिलेख अधिक पारदर्शी बनेंगे। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी सात मौजों में सर्वेक्षण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा कर लिया जाएगा। बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में कुल मौजे की संख्या 20 है जिसमे सभी मौजा का ग्राम सीमा सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 25, 2026
Rating:

No comments: