कुर्बानी का पर्व बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील

मंगलवार को  बिहारीगंज थाना में आयोजित शांति समिति बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी पंकज घोष एवं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने किया।  

बैठक को संबोधित करते हुए  एसडीएम ने कहा कि कुर्बानी का पर्व बकरीद के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हर साल शांति समिति की बैठक होती है।  बकरीद पर्व शांति तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पर्व के दौरान विधि व्यवस्था में खलल उत्पन्न करने वालो पर नजर रखी जाएगी। 

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्र को चिन्हित कर मजिस्ट्रेट व पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमोद कुमार मेहता, अपर थानाध्यक्ष अकमल हुसैन, पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद, मुखिया प्रतिनिधि जुल्फिकार भुट्टो, मोहम्मद इमरान, रंजन यादव, आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: रानी देवी)

कुर्बानी का पर्व बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील कुर्बानी का पर्व बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.