दु:खद: भीषण सड़क दुर्घटना में कार्यपालक सहायक का निधन

पंचायती राज विभाग सिंहेश्वर प्रखंड के कार्यपालक सहायक राजू सरदार का आज संध्या 4 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 

कार्यपालक सहायक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राजू सरदार बेहरी पंचायत में किसान निबंध और अन्य विभागीय कार्य कर वापस अपने घर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से बांस लदी ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्हें नेपाल के विराटनगर स्थिति न्यूरो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ रात के 9 बजे उनकी मौत हो गई।  उनके आकस्मिक निधन से जिले के सभी कार्यपालक सहायक में शोक की लहर दौड़ गई है।

दु:खद: भीषण सड़क दुर्घटना में कार्यपालक सहायक का निधन दु:खद: भीषण सड़क दुर्घटना में कार्यपालक सहायक का निधन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.