थानाध्यक्ष विकास कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि करिया घाट की ओर से तीन मोटरसाइकिलों पर शराब की बड़ी खेप लेकर तस्कर भतरंधा की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने करिया घाट के समीप घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान तीनों बाइक को रोककर तलाशी ली गई जिसमें प्रत्येक बाइक से करीब 20-20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से सहरसा जिला के बीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोकना वार्ड संख्या 11 निवासी बेचन यादव एवं सुंदर यादव, गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा वार्ड संख्या 3 निवासी भूषण यादव, परमानंदपुर थाना क्षेत्र के भतरंधा वार्ड संख्या 5 निवासी रणबीर कुमार तथा वार्ड संख्या 9 निवासी अजय पोद्दार को गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान मधेपुरा कांड संख्या 1189/25 से जुड़ी चोरी और छिनतई में प्रयुक्त एक बाइक और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 11, 2026
Rating:


No comments: