निरीक्षण के क्रम में स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने विद्यालय की एक शिक्षिका से राष्ट्रकवि की प्रसिद्ध कृति “प्रदक्षिणा” कविता के बारे में प्रश्न किया, लेकिन शिक्षिका संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शिक्षकों को अध्ययन-अध्यापन में और गंभीरता बरतने की नसीहत दी.
उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों की जिम्मेदारी है और बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.साथ ही विद्यालय की व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन एवं साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया.
उपाध्यक्ष ने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है. विद्यालय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 27, 2026
Rating:


No comments: